मनरेगा में बैठे मिले श्रमिकों को लगाई फटकार विकास अधिकारी सम्पत लाल गोदारा द्वारा नागेलाव में नरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण।

मनरेगा में बैठे मिले श्रमिकों को लगाई फटकार  विकास अधिकारी सम्पत लाल गोदारा द्वारा नागेलाव में नरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण।
Spread the love

मनरेगा में बैठे मिले श्रमिकों को लगाई फटकार

विकास अधिकारी सम्पत लाल गोदारा द्वारा नागेलाव में नरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण।

आवाज़ राजस्थान की

——–

अजमेर: पीसांगन पंचायत समिति के विकास अधिकारी सम्पत लाल गोदारा ने मंगलवार को नागेलाव ग्राम पंचायत में संचालित मनरेगा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य स्थलों पर खामी पाए जाने पर संबंधित मेटो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पीसांगन विकास अधिकारी सम्पत लाल गोदारा ने मंगलवार को अभियान के तहत औचक निरीक्षण करने नागेलाव ग्राम पंचायत पहुंचे यहां उन्होंने सबसे पहले खोड़ा की नाडी में गाद निकासी कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान खुदाई करती लेबर के निकट कुछ श्रमिक बैठे मिले। अचानक पहुंचे विकास अधिकारी ने बैठे मिले श्रमिकों को लताड़ लगाई। तब जाकर बैठे मिले श्रमिक दौड़ कर कार्य करने में जुट गए। उन्होंने नाडी में मेटो को पाल से दुर तक खुदाई का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नानकियां तालाब की गाद निकासी कार्य का अवलोकन किया। यहां कुछ महिला श्रमिकों ने काम के पेटे पूरी मजदूरी नहीं मिलने की बात कही। जिस पर उन्होंने काम का अवलोकन किया तो मौके पर कार्य कम पाया गया। उन्होंने लेबर को आश्वासन दिया कि इस बार पूरा काम करके दिखाएं, उन्हें 100 फीसदी पुरी मजदूरी दिलाई जाएगी। उन्होंने यहां नानकिया तालाब को मॉडल तालाब के रूप में विकसित करने की नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने माताजी की नाडी तथा छिल्लर तालाब की गाद निकासी कार्य का अवलोकन किया। जहां पर कार्य संतुष्टि पूर्वक मिला।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी हनुमान भैरा, कनिष्ठ सहायक अशोक वैष्णव भी उनके साथ मौजूद थे।

 

विजय कुमार पाराशर

आवाज़ राजस्थान की

9414302519


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *