आजादी का अमृत महोत्सव अहिंसा मार्च के जरिए दिया देशभक्ति का सन्देश |

Spread the love

आजादी का अमृत महोत्सव अहिंसा मार्च के जरिए दिया देशभक्ति का सन्देश
आवाज राजस्थान की
———–

अजमेर, 8 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को अहिंसा मार्च का आयोजन कर देशभक्ति का सन्देश दिया गया।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला समन्वयक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने बताया कि अजमेर में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से अहिंसा मार्च का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट से हुई। मार्च में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों के साथ ही एनसीसी, स्काउट -गाइड भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लेकर आम जनता को घर-घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर राज्य में इस प्रकार के अहिंसा मार्च एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। इससे नई पीढ़ी में देश के प्रति पे्रम का भाव जागृत होगा।
संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। जिसमें सैकड़ों बच्चे शामिल हुए और हर-घर तिरंगा अभियान के साथ ही इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अपने घर पर तिरंगा लगाकर हर्षोल्लास से मनाने की अपील की गई।रैली के माध्यम से नागरिकों को प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
अहिंसा मार्च का शुभारंभ पूर्व मंत्री जसराज जयपाल, संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंघ, जिला कलक्टर अंशदीप, जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।अहिंसा मार्च कलेक्ट्रेट से अंबेडकर सर्किल, अग्रसेन सर्किल, पृथ्वीराज मार्ग, सोनीजी की नसिया होते हुए महावीर सर्किल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, महेंद्र सिंह रलावता, विजय जैन, सौरभ बजाड़, उमेश शर्मा, अशोक सुकरिया, मामराज सैन, हनीष मारोठिया, हेमराज खारोलियासहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
9414302519


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *