राष्ट्रीय पंचायत पुनरोत्थान-2023* *समीक्षा बैठक आयोजित*

राष्ट्रीय पंचायत पुनरोत्थान-2023* *समीक्षा बैठक आयोजित*
Spread the love

*राष्ट्रीय पंचायत पुनरोत्थान-2023*
*समीक्षा बैठक आयोजित*
अजमेर, 23 सितम्बर। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पुनरोत्थान 2023 की समीक्षा बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई।
मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती रूद्रा रेणु ने बताया कि प्रगति की वांछित सतत विभाग लक्ष्यों के स्थानीयकरण से सम्बन्धित 9 थीमों से सम्बधित प्रश्नावलियों की ऑनलाईन व ऑफलाईन प्रगति की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें अजमेर जिले के जिला स्तर की पंचायत मूल्यांकन समिति व पंचायत समिति ब्लॉक विकास अधिकारी व उनके स्टाफ तथा ब्लॉक स्तरीय मूल्यांकन समिति के सदस्यगणों गूगल एप मीट के जरिये भाग लिया गया। इस समीक्षा बैठक में सभी ब्लॉक की ऑनलाईन व ऑफलाईन प्रगति से अवगत कराया गया। अजमेर ग्रामीण, अंराई, भिनाय, केकडी, पीसांगन, सरवाड़ व श्रीनगर ब्लॉक में यह कार्य प्रारम्भ कर दिया है तथा विभिन्न थीमों में उनका ऑफलाईन व ऑनलाईन कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि जवाजा किशनगढ़, सिलोरा, व सावर आदि ब्लॉक में कार्य शुरू के लिए निर्देशित किया गया। उनके द्वारा सभी ब्लॉक विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे हर थीम में 100 अंको में से अधिक से अधिक अंक अर्जित करने के लिए प्रयासरत रहे। आगामी वर्षो के लिए अभी से ही अच्छा कार्य करतेे हुए राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड प्राप्त करने का प्रयास करते रहे। अधिक से अधिक इसका प्रचार -प्रसार करें। सरपंचों, प्रधानों को भी ऑरियेटेन्शन रखें। अधिक से अधिक नवाचार करते हुए अपनी ग्राम पंचायतों, पंचायत-समितियों एवं जिला परिषद अजमेर को राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड के लिए चयन का प्रयास करें।
*यह कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण किया जाए।*
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जन-योजना अभियान 2022 आगामी 02 अक्टूबर से प्रारंभ होगा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2023-24 के लिए जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर विकास योजना के निर्माण हेतु अभियान के गतिविधिवार कलैण्डर अनुसार कार्य करने के निर्देशों की पालना सभी ब्लॉक विकास अधिकारी करेंे। जन-योजना अभियान के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्राम पंचायात विकास योजना तैयार करने के लिए संरचित ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएं।डीपीआर तैयार करते समय सतत् विकास के लक्ष्यों के स्थानीयकरण के 9 विषयों पर ग्राम पंचायतों के द्वारा लिए गए संकल्पों को शामिल करते हुए गतिविधियों की योजना बनाई जाएं। साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार ग्राम गरीबी उन्मूलन योजनाओं को अनिवार्य रूप से स्वीकृत कर सहभागी योजना बनायी जाए।
उन्होंने बताया कि अभियान की सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए नोडल अधिकारियों और सहजकत्र्ताओं की निर्धारित समय पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नियुक्ति की जाए। अंतिम रूप से अनुमोदित कार्य योजनाओं को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करवाने के लिए ब्लॉक विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। इन गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग हेतु अनुरोध किया गया।राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड से सम्बधित तकनीकी जानकारी डीपीएम श्री अभिषेक शुक्ला के द्वारा देते हुए ब्लॉकों की तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया।
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
9414302519


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *