मनरेगा में संविदा पर 353 लेखा सहायक नियुक्त

मनरेगा में संविदा पर 353 लेखा सहायक नियुक्त
Spread the love

अजमेर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने मनरेगा में लेखा सहायक (संविदा) पर 353 कार्मिकों को एक वर्ष के लिए नियुक्तियां दी है। इनमें अजमेर जिले में भी 13 को कार्मिकों को नियुक्त किया है। ग्रामीण विकास विभाग (अनुभाग-3, महात्मा गांधी मनरेगा) आयुक्त (ईजीएस) पुष्पा सत्यानी के अनुसार प्रदेशभर में 400 लेखा सहायकों (संविदा) के रिक्त पदों को देखते हुए विभाग ने लेखा सहायक के संविदा पदों के लिए 353 जनों को चयनित किया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस एवं जिला कलक्टर को इन सभी नवचयनित लेखा सहायक को उनकी गृह पंचायत समिति के अलावा अन्य निकटतम पंचायत समिति में नियुक्ति देने के निर्देश दिए। नवचयनित लेखा सहायकों की नियुक्ति के तहत निर्धारित शैक्षणिक प्रशैक्षणिक योग्यता से सम्बन्धित डिग्री एवं डिप्लोमा का संबंधित विश्वविद्यालय, संस्थान से सत्यापन कराया जाएगा और किसी प्रकार का कूटरचित, फर्जी दस्तावेज, अनियमितता पाए जाने पर सेवा बिना किसी नोटिस के समाप्त की जा सकेगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com