जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक आयोजित

जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक आयोजित
Spread the love

अजमेर। अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष गीता चौधरी ने कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों का स्वागत किया तथा सीमा चौधरी के प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भी प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री सीमा चौधरी ने मनरेगा, ऐपस्टीन प्रकरण एवं लद्दाख में चीनी टैंकों की मौजूदगी जैसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं देने पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने अपने संबोधन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों में भाजपा को हराकर कांग्रेस को विजयी बनाना है।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस सांसद प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इन सभी मुद्दों के कारण भारत सरकार घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जिससे आम जनता त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार इन जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए पूरे देश में हिन्दू जागरण यात्राएं और रैलियां निकालकर जनता को भ्रमित कर रही है। अमेरिका से जो
ट्रेड डील हुई है, उसमें किसानों और पशुपालकों को गुमराह किया जारहा है और यह ट्रेड डील आने वाले समय में विनाशकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देगी।
कार्यकारिणी की बैठक में सरोज कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष भिनाय; रिया सिंह चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष केकड़ी; धीरज खींची, ब्लॉक अध्यक्ष सरवाड़, माया देवी, ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़, मीनाक्षी मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर; लाजवंती डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष पीसांगन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रियंका चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए समस्त महिला कार्यकर्ताओं से आगामी जिला स्तरीय महिला अधिवेशन में बढ़- चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला अधिवेशन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लाम्बा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के अजमेर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निर्मला डांगी ने कहा कि यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रियंका चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सीमा चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, जिससे जिले में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनेगा।
बैठक में मदिना बानो ने मनरेगा में हो रही अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि GRAMG बोलने पर ही हाजरी लगाई जाती है अन्यथा मजदूर की हाजरी काट दी जाती है
अंत में अध्यक्ष गीता चौधरी ने अवगत करवाया कि 14 एवं 15 तारीख को जयपुर में प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें राजस्थान में महिला कांग्रेस की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *