प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक
Spread the love

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली पर प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात की तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनसभा की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ता समन्वय और अधिकाधिक जनसमूह की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएँ। बैठक में जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर की तैयारियों और परिवहन व्यवस्था को लेकर भी रणनीति तय की गई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अर्जुन नालिया एवं सुभाष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चुंडावत, उर्मिला कुमावत, घनश्याम जांगिड़, भैरु गुर्जर, प्रेमराज जाट, कैलाश लांबा, प्रकाश रावत एडवोकेट, महेंद्र रावत, हंसराज चौधरी, देवव्रत राठौर, यज्ञप्रताप सिंह, गोपाल गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com