देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया स्वागत

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया स्वागत
Spread the love

अजमेर | देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने रविवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर एवं प्रखर सनातन प्रवक्ता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा तीर्थराज पुष्कर की पावन धरती पर उनके आगमन को धर्म एवं संस्कृति के लिए प्रेरणादायक बताया।
भड़ाना ने कहा कि परमपिता ब्रह्मा जी की पावन नगरी पुष्कर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय पावन हनुमान कथा न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बनेगी, बल्कि समाज में सनातन मूल्यों, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करेगी। उन्होंने इसे समस्त धर्मप्रेमी के लिए पुण्य अर्जित करने का दुर्लभ अवसर बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि शास्त्री की वाणी एवं कथाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा युवाओं को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *