रिलीफ सोसायटी की वार्षिक बैठक।

रिलीफ सोसायटी की वार्षिक बैठक।
Spread the love

सोसायटी के चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त।

शाहपुरा, 23 फरवरी,2026। रिलीफ सोसायटी, शाहपुरा की वार्षिक बैठक वेणी मोहन धाम में सोसायटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। 

        बैठक में कोषाध्यक्ष सोमेश्वर व्यास ने तीन वर्षों में सोसायटी के द्वारा करवाए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं श्मशान भूमि में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सोसायटी के विगत तीन वर्षों का आय-व्यय का ब्यौरा बैठक में सदस्यों के सामने रखा। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कई सुझाव भी दिए। 

       बैठक में रिलीफ सोसायटी के चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। आगामी चुनाव को लेकर सदन ने पांच सदस्यीय पर्यवेक्षक को की टीम का गठन किया गया। जिसमें राजकुमार अग्रवाल, अशोक पौंडरीक, रमेश मारू, सत्यनारायण पाठक एवं कैलाश वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। सदन द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक एक माह में अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष नरेंद्र जैन के समक्ष पेश करेंगे तत्पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा आवश्यकता हुई तो सोसायटी के चुनाव करवाएंगे। 

        इस दौरान सचिव महेंद्र सिंह लोढ़ा, सम्पत पटवा, देवेंद्र सिंह बूलिया, रामस्वरूप काबरा, कैलाश वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, रमेश मारू, अशोक पौंड्रिक, सत्यनारायण पाठक, महेश मारू, दीपक झंवर, रिंकू सोनी, पंकज सुगंधि, गिरधर मूंदड़ा, कमलेश अग्रवाल, मुकेश शुक्ला, राजेश पारीक, सहित सोसायटी के कई सदस्य उपस्थित

थे। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *