व्यवसाईयों ने लगाया नगर पालिका पर तानाशाही का आरोप
दो महिलाएं हुई घायल
शाहपुरा 4 मार्च, 2026।। नगर में आयोजित छह दिवसीय फूलडोल मेले के दौरान बाहर से आए छोटे एवं घुमंतू व्यवसायियों ने नगरपालिका प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं एवं दुकानदारों का कहना है कि व्यवस्थाओं के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि मेले के दो दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें व्यवस्थित स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इस मामले को लेकर बाहर से आए दुकानदार लामबंद हो गए एक जगह जमा होते हुए नगरपालिका की व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े करते हुए विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। सूचना पर पहुंचे मेला प्रशासक (एसडीएम), तहसीलदार, डिप्टी, थानेदार, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारियों का भीड़ ने घेराव कर लिया। व्यवसायियों का विरोध देखते हुए अधिकारियों ने समझाइश के व्यवस्थाओं को सुधारने का भरोसा दिलाते हुए पालिका कर्मियों को दुकान व्यवस्थित स्थान पर लगाने के निर्देश दिये।
अधिकारियों के समक्ष लुहार एवं घुमंतू समुदाय की महिलाओं ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से नियमित रूप से मेले में आकर अपना व्यवसाय करती रही हैं। परंतु इस बार पालिकाकर्मी अतिक्रमण हटाने के नाम पर सड़क पर उनकी छोटी दुकानों से छीना-झपटी कर चिमटे, खुरपे, खाना पकाने के सामान, छोटी कढ़ाई अन्य घरेलू सामान, लारी, बिछाने के कपड़े और छाया के लिए लगाए गए पाल तक जब्त कर ट्रैक्टर में भरकर ले जाए जा रहे हैं। व्यवसायियों का कहना है कि फुटपाथ पर बैठकर सामान बेचने वालों को मेले के मुख्य परिसर से दूर अलग-थलग स्थान दिया जा रहा है, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही है। दूर-दराज से राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से भारी भाड़ा चुकाकर आए इन छोटे दुकानदारों का कहना है कि यदि उन्हें उपयुक्त स्थान और समान अवसर नहीं मिलेगा, तो भविष्य में मेले में आना उनके लिए संभव नहीं होगा।पीड़ितों ने यह भी आशंका जताई कि मेले के अंतिम दिन फुटपाथ पर बैठने वाले हम सभी दुकानदारों से भारी भरकम विक्रय शुल्क वसूल कर रसीद थमा दी जाएगी, जबकि वर्तमान में उन्हें पर्याप्त सुविधाएं और उचित स्थान तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।व्यवसायियों ने अधिकारियों से हस्तक्षेप कर न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन का यही रवैया बना रहा तो पारंपरिक मेले की रौनक और वर्षों पुरानी आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है।
दो महिलाएं हुई घायल: पालिका कर्मियों द्वारा जबरन लोहे के सामनों औजारों की छीना झपटी में दो महिलाएं भी घायल हो गई।इस मामले में अधिकारियों का कहना था कि अबकी बार डॉलर चकरी झूले, खाने पीने के लिए पालिका ने पूरा मेला परिसर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे खेल मैदान में शिफ्ट किया। भीलवाड़ा रोड पर रामनिवासधाम के सामने बीच सड़क पर बैठने से यातायात बाधित होने से उपयुक्त स्थान आवंटित करने का ये विरोध के रहे थे। समझाइश की।

