आईएएस राम प्रकाश ने किया विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, मुख्यमंत्री जल स्वलाम्बंन कार्यो व जल ग्रहण कार्यो का किया निरक्षण
आईएएस राम प्रकाश ने किया विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, मुख्यमंत्री जल स्वलाम्बंन कार्यो व जल ग्रहण कार्यो का किया निरक्षण
जेठाना, गोला, कालेसरा व पीचोलिया पंचायतो मे निरक्षण
अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश ने बुधवार को पीसांगन पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा किया। उन्हेने जेठाना, कालेसरा, पीचोलिया व गोला ग्राम पंचायतो मे चल रहे विकास कार्यो का निरक्षण कर आवाश्क दिशा निर्देश दिये तथा जल ग्रहण विकास कार्यो, चारागाह विकास किर्यो के साथ मुख्यमंत्री जल स्वालम्बांन कार्यो की प्रगति का निरक्षण कर समिक्षा ली पंचयात समिति मे अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये
उन्होंने जेठाना ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना, गांव की साफ-सफाई व्यवस्था, सफाई रजिस्टर एवं पट्टा बुक का निरीक्षण किया।
निर्माणाधीन अटल ज्ञान केंद्र का जायजा लिया। सीईओ ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, मनरेगा में अधिक श्रमिक लगाने के निर्देश दिए। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भावना सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन
गुर्जर एवं कनिष्ठ सहायक संपूर्ण गैना उपस्थित रहे। इसके बाद सीईओ ने पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया।
गोला क्षेत्र में गुगरिया मंगरी एवं चरागाह विकास कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को
आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद मालाकार, सहायक अभियंता आरडी गुर्जर, तेजपाल गुर्जर, शलम टंडन, जेईएन प्रमोद कुमावत एवं वीडीओ एकता मौजूद रहे।
विकास कार्यों की नियमित हो मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग
*पीसांगन पंचायत समिति का निरीक्षण किया
- जिला परिषद के सीईओ रामप्रकाश ने पीसांगन पंचायत समिति का भी औचक निरीक्षण किया। साथ ही गांवों में संचालित चरागाह विकास कार्यों का भी जायजा लिया। पीसांगन पंचायत समिति कार्यालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों से कहा कि सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिदिन रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित करें। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाते हुए स्थानीय जरूरतों के अनुसार क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर
पर अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र मालाकार, सहायक अभियंता आरडी
गुर्जर, तेजपाल गुर्जर, जलग्रहण विभाग के शलभ टंडन, प्रमोद कुमावत और वीडीओ एकता मुडोतिया सहित कई कार्मिक उपस्थित थे। चरागाह का लिया जायजा
सीईओ ने गोला स्थित गुगड़िया मंगरी चरागाह का जायजा लिया और अधिकारियों को ग्रामीण एवं चरागाह विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा।