पंचायती राज मंत्री द्वारा प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिन में निस्तारण के निर्देश

पंचायती राज मंत्री द्वारा प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिन में निस्तारण के निर्देश
Spread the love

पंचायती राज मंत्री द्वारा प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिन में निस्तारण के निर्देश

 

जयपुर, 9 अप्रैल। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा उनके कार्यालय में प्राप्त विभिन्न प्रकरणों एवं पत्रों की समीक्षा गुरूवार को विभाग के सभागार में की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके कार्यालय से प्राप्त सभी पत्रों का निस्तारण अधिकतम 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और तय समयसीमा का पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए, ताकि कार्य प्रणाली अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बन सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपोर्ट या जवाब देने में देरी करें, उसके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *