रामचंद्र चौधरी का बड़ा फैसला: अजमेर डेयरी में अब ₹10 प्रति किलो फैट से होगी दूध खरीद!

रामचंद्र चौधरी का बड़ा फैसला: अजमेर डेयरी में अब ₹10 प्रति किलो फैट से होगी दूध खरीद!
Spread the love

अजमेर | दूध उत्पादकों के लिए ऐतिहासिक और राहत भरी खबर सामने आई है। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (अजमेर डेयरी) के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ा निर्णय लेते हुए 11 अप्रैल 2026 से दुग्ध खरीद दर बढ़ाकर ₹10 प्रति किलो फैट कर दी गई है।

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार नई दरें सभी दुग्ध संग्रहण केंद्रों पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। लंबे समय से बढ़ती लागत और कम दामों से जूझ रहे दुग्ध उत्पादकों को इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनके आर्थिक हालात में सुधार आने की उम्मीद है।

अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के इस फैसले को किसान हित में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। दुग्ध उत्पादकों में इस घोषणा के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्होंने चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि सहकारिता आंदोलन को भी नई मजबूती मिलेगी और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *