अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धडा जनकपुरी गंज व भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गंज स्थित जनकपुरी में 12 अप्रैल 2026, रविवार सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
एक ही छत के नीचे मिलेगी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की निशुल्क चिकित्सा सेवाएं
अमेरिका के डायबिटिक व हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रकाश डिडवानिया देंगे विशेष परामर्श
गंज स्थित जनकपुरी में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर 12 अप्रैल को
अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा एवं भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा का आयोजन
अजमेर। अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धडा जनकपुरी गंज व भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गंज स्थित जनकपुरी में 12 अप्रैल 2026, रविवार सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा के अध्यक्ष संजय कंदोई और सचिव विनोद डिडवानिया ने बताया कि अजमेर वासियों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर में शिविर में अमेरिका के डायबिटिक व हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ प्रकाश डीडवानिया और उनके साथ उनकी पूरी टीम अपनी सेवाएं देंगी। साथ ही शिविर के दौरान अजमेर के जाने माने स्पेशलिस डॉक्टर अजय गर्ग, डॉक्टर रोहिताश्व, डॉक्टर अवि गुप्ता, डॉक्टर देवांशू, डॉक्टर हिमांशु शर्मा, डॉक्टर भूमिका, डॉक्टर कनिका सिंघल, डॉक्टर शिरीष शर्मा, डॉक्टर रिया शर्मा, डॉक्टर रामनिवास विंदा, डॉक्टर विकास गुप्ता व डॉक्टर जगदीश डॉक्टर्स हृदय रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, नाक, कान व गला रोग, चर्म रोग, दंत रोग, शिशु रोग, न्यूरो, फिजिशियन व सर्जन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी बेहतर सेवाएं देंगे और मरीजों का निःशुल्क उपचार व परामर्श देंगे। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार रांका व सचिव दीपक चोपड़ा ने बताया कि शिविर के दौरान अजमेर के शुगर स्पेशलिस्ट डॉ रजनीश सक्सेना की पूरी टीम शुगर के मरीजों का निःशुल्क इलाज करेगी। शिविर में बीएमआई, ब्लड शुगर व ईसीजी की जांच की जाएगी। पैरों की न्यूरोपैथी नसों की जांच भी जाएगी। उन्होंने बताया कि अकॉर्ड पैथोलॉजी एवं फिजियोथेरेपी सेंटर की टीम पूरी शिविर में मौजूद रहेगी। शिविर में सभी दर्द का इलाज कमर, घुटना, गर्दन, कंधा, कोहनी, कुल्हा, एडी, लकवा, जोड़ प्रत्यारोपण, पैरों मे नस का दबना, सुनापन, गठिया, चेहरे का लकवा, मोच व वजन कम करने की सुविधा, आधुनिक मशीनों से मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट और डॉक्टर की दवा पर्ची साथ लानी होगी। इस शिविर में अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा और भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा की पूरी टीम के सदस्य की ओर से सहयोग व सेवाएं प्रदान की जाएगी। प्रेस वार्ता में अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा जनकपुरी गंज के अध्यक्ष संजय कंदोई, सचिव विनोद डिडवानिया, भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा अजमेर के सचिव दीपक चोपडा , अमेरिका के डायबिटिक व हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रकाश डिडवानिया, डॉक्टर रजनीश सक्सेना, शिविर संयोजक मीना शर्मा व शाखा कोषाध्यक्ष नीरज कोठारी, अशोक गुजराती आदि मौजूद रहे।
अमेरिका में पिछले 55 सालों से सेवाएं दे रहे डॉक्टर प्रकाश डिडवानिया
प्रेस वार्ता के दौरान अमेरिका के डायबिटिक व हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रकाश डिडवानिया ने बताया कि वर्तमान समय में फास्ट फूड, खान पान व दैनिक दिनचर्या के सही नहीं होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसलिए शुद्ध स्वस्थ खान पान और दैनिक दिनचर्या को अपनाने की जरूरत है, ताकि बीमारियों से दूर था जा सके। उन्होंने बताया कि डायबिटीज शरीर को अंदर से खोखला कर देती है, जिसका असर ब्रेन, हार्ट व किडनी पर सीधा असर पड़ता है। डायबिटीज से बचने के अपनी दिनचर्या ठीक करे और मरीजों को सही समय पर अपना इलाज शुरू करवा लेना चाहिए। डायबिटीज की गंभीर बीमारी लकवा व हार्ट अटैक का भी खतरा हो जाता है। अगर एक बार हार्ट अटैक आ जाता है तो दुबारा फिर आने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सलाह दी कि डायबिटीज मरीज को कम से कम 30 से 45 मिनट तक घूमना चाहिए। डिडवानिया ने बताया कि वें पिछले 55 सालों से अमेरिका में अपनी सेवाएं दे रहे है