जनवरी 2027 में होगेपंचायत-निकाय चुनाव दिसम्बर मे सभी पंचयात राज संस्थाओ के कार्यकाल समाप्त होने के बाद होगी चुनाव की घोषणा

Spread the love

जनवरी 2027 में होगे
पंचायत-निकाय चुनाव

दिसम्बर मे सभी पंचयात राज संस्थाओ के कार्यकाल समाप्त होने के बाद होगी चुनाव की घोषणा

जयपुर पंचायत और निकाय चुनाव में अब 2027 की शुरुआत में होने में के संकेत हैं।
वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है की
राज्य सरकार के भीतर यह आकलन है कि दिसंबर-26 से पहले चुनाव नहीं होंगे, ऐसे में जनवरी में चुनाव कराए जा सकते हैं।

सत्ता और संगठन के इस स्टैंड को ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की रणनीति से भी जोड़ा जा रहा है। 2027 में होने वाले ये चुनाव जनता – की नब्ज टटोलने के साथ 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा तय करेंगे। सरकार के लिए ये नतीजे चुनावी सर्वे से ज्यादा मजबूत आधार बन सकते हैं।
जानकारो के अनुसार जनवरी व फरवरी मे पंचायत व नगर निकाय चुनाव होगे उसी फीड बैक के आधार पर फरवरी मार्च मे सरकार अपना बजट पेश करेगी तथा फिर तबादलो पर से दीपावली के आस पास प्रतिबंध हटाया जा सकता है फिर सरकार अपनी चार वर्ष की उपलब्धि पर समारोह करने के साथ ही वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावो मे जुट जायेगी
वर्तमान परिस्थिति के अनुसार
प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव टलने के मामले में राज्य सरकार अब समय बढ़वाने के लिए हाई कोर्ट पहुंच गई है।

सरकार ने कोर्ट में दायर प्रार्थना पत्र में साफ कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में दिसंबर 2026 से पहले चुनाव कराना संभव नहीं है। सरकार ने इसके पीछे ओबीसी आरक्षण तय नहीं होना, 70% शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी में लगने, नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाने, भीषण गर्मी, मानसून और कृषि कार्य जैसी वजहें गिनाई हैं। सबसे बड़ा कारण ओबीसी आरक्षण अब तक तय होना बताया है

सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 243-डी और 243-टी का हवाला देते हुए कहा कि निकायों में एससी, एसटी, महिला, ओबीसी के लिए आरक्षण तय किए बिना चुनाव संभव नहीं है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलते ही आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर अधिसूचित करने की बात कही गई है। हाईकोर्ट की खंडपीठ में जल्द सुनवाई होगी। एसे मे कयास लगाये जा सकते है की पंचायत राज चुनाव वर्ष 2027 के जनवरी मे करवाये जा सकते है

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *