ग्राम रथ अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ

ग्राम रथ अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ
Spread the love

अजमेर – ग्रामीण विकास रथ के ग्राम पंचायत गिरवरपुरा में आगमन के दौरान प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी मीरा देवी निवासी ग्राम गिरवरपुरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्मित आवास के संबंध मे अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने आवास निर्माण से पूर्व की समस्याओ एवं आवास निर्माण के पश्चात लाभ के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण से पूर्व मुझे कच्चे आवास (झोपड़ी) मे रहना पडता था। जिससे बरसात के मौसम में पानी टपकता था। जिससे मिट्टी की दीवारों मे से मिट्टी गिर जाती थी व घर मे रखे खाने-पीने के सामान व बिस्तर खराब हो जाते थे व हमारे बच्चे तथा हम पति-पत्नि बहुत परेशान हो जाते थे।

अब प्रधानमंत्री आवास योजना मे मेरे आवास का निर्माण होने के बाद अब मै व मेरे बच्चे आराम मे है तथा मै खुश हूँ तथा प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।

प्रार्थी द्वारा सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाया तथा इसके लिए अन्य व्यक्तियो को भी जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओ की जानकारी के लिए भेजे गए ग्राम रथ अभियान की सराहना की है एवं सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com