पुष्कर घाटी में बड़े वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी

पुष्कर घाटी में बड़े वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी
Spread the love

पुष्कर घाटी में बड़े वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी

विधानसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश

घाटी के दोनों ओर लगाए जाएंगे हाइट गेज, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर

अजमेर, 23 मई। पुष्कर घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि पुष्कर घाटी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा घाटी मार्ग पर बड़े एवं भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके तहत घाटी के दोनों ओर हाइट गेज लगाए जाएंगे। इससे निर्धारित ऊंचाई से अधिक बड़े वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने निर्देशित किया कि विगत समय में पुष्कर घाटी में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं, अनियंत्रित बस के घाटी से नीचे गिरने की घटना, कार एवं बाइक चालकों के बीच हुई भिड़ंत सहित अन्य हादसों में आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई है। इन घटनाओं के मद्देनजर मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाना अत्यंत आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुष्कर देश-विदेश के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऎसे में घाटी मार्ग पर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटी क्षेत्र में यातायात संकेतक, चेतावनी बोर्ड, गति नियंत्रण उपाय एवं निगरानी व्यवस्था को भी और अधिक प्रभावी बनाया जाए। भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *