सुरेश सिंह रावत ने आत्मीय संवाद से जीता किसानों का दिल — बोले: “किसान की मुस्कान ही विकसित राजस्थान की असली पहचान”

सुरेश सिंह रावत ने आत्मीय संवाद से जीता किसानों का दिल — बोले: “किसान की मुस्कान ही विकसित राजस्थान की असली पहचान”
Spread the love

सुरेश सिंह रावत ने आत्मीय संवाद से जीता किसानों का दिल — बोले: “किसान की मुस्कान ही विकसित राजस्थान की असली पहचान”

आज पुष्कर की गनाहेड़ा सब्जी मंडी में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत का एक संवेदनशील, जनसरोकारों से जुड़ा एवं आत्मीय रूप देखने को मिला। मंत्री रावत सीधे किसानों, व्यापारियों एवं आमजन के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने जमीन पर बैठकर किसानों से आत्मीय संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

मंत्री रावत ने मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों से विभिन्न फसलों, उपज की गुणवत्ता, मंडी व्यवस्थाओं एवं कृषि संबंधित समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से किसान समृद्धि योजना की जानकारी देते हुए किसानों से पूछा कि योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है या नहीं तथा उनके खातों में राशि पहुंच रही है या नहीं।

किसानों के बीच सहज एवं आत्मीय रूप से संवाद करते हुए माननीय मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा—

“किसान बढ़ेगा तभी राजस्थान बढ़ेगा, किसान समृद्ध होगा तभी विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। किसान की मुस्कान ही विकसित राजस्थान की असली पहचान है।”

उन्होंने कहा कि यशस्वी भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार किसानों, व्यापारियों एवं आमजन के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है तथा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मंत्री रावत का किसानों के बीच पहुंचकर आत्मीय चर्चा करना किसानों एवं व्यापारियों को बेहद पसंद आया। किसानों ने मंत्री रावत की सादगी, संवेदनशीलता एवं जनसरोकारों की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने मंडी में आकर इतनी आत्मीयता से उनकी समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी।

मंत्री रावत ने मंडी में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की फल एवं सब्जियों का अवलोकन करते हुए व्यापारियों से भी चर्चा की तथा मंडी को और अधिक सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त एवं आधुनिक बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि गनाहेड़ा सब्जी मंडी पूरे क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं किसानों के साथ चाय पर आत्मीय चर्चा कर मंत्री रावत ने जनभावनाओं को भी जाना तथा विकास कार्यों को लेकर सुझाव प्राप्त किए।

इसी अवसर पर सुरेश सिंह रावत ने सब्जी मंडी परिसर में ₹50 लाख की लागत से निर्माणाधीन महिला एवं पुरुष सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए तथा स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था विकसित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *