​पुष्कर में 10 दिवसीय कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर; राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल पहुंचे

​पुष्कर में 10 दिवसीय कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर; राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल पहुंचे
Spread the love

पुष्कर। कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पुष्कर में आयोजित राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने महत्वपूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।

शिविर स्थल पर के.सी. वेणुगोपाल के आगमन पर अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पुष्कर की पावन धरा पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला।

सत्र के दौरान राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने अजमेर जिले के वर्तमान राजनीतिक हालात, जनसमस्याओं और संगठन की जमीनी स्थिति को लेकर डॉ. विकास चौधरी से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अजमेर देहात क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की सक्रियता और कार्यशैली को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

के.सी. वेणुगोपाल ने प्रशिक्षण शिविर में मौजूद जिला अध्यक्षों से कहा कि वे 10 दिवसीय प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।

इस दौरान मंच पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पुष्कर में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग सत्रों में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *