कौन हैं किशोर चौधरी? जिनकी तारीफ में K.C. वेणुगोपाल बोले – “अरे भैया, तुम तो हिंदुस्तान के सबसे लाडले हो…”

कौन हैं किशोर चौधरी? जिनकी तारीफ में K.C. वेणुगोपाल बोले – “अरे भैया, तुम तो हिंदुस्तान के सबसे लाडले हो…”
Spread the love

ब्यावर | आवाज राजस्थान की

राजस्थान कांग्रेस के संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर में इस बार ब्यावर कांग्रेस खास चर्चा का केंद्र बनी रही। अजमेर के पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ब्यावर जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी की खुलकर सराहना की।

शिविर में जब वेणुगोपाल प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्षों से संवाद कर रहे थे, तब उन्होंने ब्यावर जिले में संगठनात्मक सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। किशोर चौधरी के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा —
“अरे भैया, तुम तो हिंदुस्तान के सबसे लाडले जिला अध्यक्ष हो…”

वेणुगोपाल की इस टिप्पणी के बाद शिविर में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे ब्यावर कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण बताया।

युवा नेतृत्व की बढ़ती पहचान

किशोर चौधरी राजस्थान कांग्रेस के सबसे कम उम्र के जिला अध्यक्षों में गिने जाते हैं। जिम्मेदारी संभालने के बाद से उन्होंने लगातार संगठनात्मक बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में ब्यावर कांग्रेस लगातार सक्रिय नजर आ रही है और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जमीनी संवाद बढ़ाने की उनकी शैली अब प्रदेश से लेकर दिल्ली तक चर्चा का विषय बन चुकी है।

कांग्रेस हाईकमान का भरोसा

प्रशिक्षण शिविर में मिली इस सार्वजनिक सराहना को कांग्रेस हाईकमान के युवा नेतृत्व पर बढ़ते भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। शिविर में प्रदेश प्रभारी, वरिष्ठ नेताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच किशोर चौधरी को मिली यह प्रशंसा राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि अजमेर के पुष्कर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे थे। जयपुर एयरपोर्ट पर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, विधायक रफीक खान सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *