आरएएस भर्ती- 2026 का विज्ञापन जारी
आरएएस भर्ती- 2026 का विज्ञापन जारी
अजमेर, 27 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 192 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 415 कुल 607 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।
इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। उक्त परीक्षाओं का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रेस नोट दिनांक 9 जनवरी 2026 द्वारा जारी कर दिया गया है एवं उक्त पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।