आशा बागड़ी अजमेर जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की सदस्य बनीं
आशा बागड़ी अजमेर जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की सदस्य मनोनीत
सावर। पंचायत समिति सावर की निवर्तमान प्रधान आशा बागड़ी को अजमेर जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आशा बागड़ी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा अजमेर जिला देहात महामंत्री रायचंद बागड़ी ने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत एवं विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया।रायचंद बागड़ी ने कहा कि आशा बागड़ी को संगठनात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों का अच्छा अनुभव है, जिससे जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति को लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से समिति के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए कार्य करेंगी।आशा बागड़ी के समिति सदस्य मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।