राहुल गांधी ने प्रोटोकॉल तोड़कर कार्यकर्ताओं का स्वीकार किया अभिवादन, विकास चौधरी से कहा- “शाबाश, वेलडन, संगठन की सेवा में ऐसे ही लगे रहो”

राहुल गांधी ने प्रोटोकॉल तोड़कर कार्यकर्ताओं का स्वीकार किया अभिवादन, विकास चौधरी से कहा- “शाबाश, वेलडन, संगठन की सेवा में ऐसे ही लगे रहो”
Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

​नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ऐतिहासिक स्वागत, विधायक विकास चौधरी की पीठ थपथपाई

​राहुल गांधी ने प्रोटोकॉल तोड़कर कार्यकर्ताओं का स्वीकार किया अभिवादन, विकास चौधरी से कहा- “शाबाश, वेलडन, संगठन की सेवा में ऐसे ही लगे रहो”

​किशनगढ़/अजमेर।

अजमेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज किशनगढ़ एयरपोर्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और जननायक राहुल गांधी जी का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में उमड़े सैकड़ो किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को देखकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

​सुबह जैसे ही राहुल गांधी किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, एयरपोर्ट के मुख्य द्वार के सामने पुलिया के नीचे एकत्रित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया। विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में मौजूद विशाल किसान जनसमूह और युवाओं का जोश देखकर राहुल गांधी बेहद अभिभूत नजर आए। उन्होंने विशेष रूप से गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर किसानों से मुलाकात की।
​राहुल गांधी ने दी विकास चौधरी को शाबाशी

​भीड़ के उत्साह और मजबूत सांगठनिक एकजुटता को देखकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विधायक डॉ. विकास चौधरी को अपने पास बुलाया, उनकी पीठ थपथपाई और हौसला आफजाई करते हुए कहा:

​”शाबाश विकास, वेलडन! क्षेत्र में आपका काम और कार्यकर्ताओं का यह जोश अद्भुत है। जनता और संगठन की सेवा में इसी तरह पूरी ऊर्जा के साथ समर्पित रहो। आप जैसे युवाओं पर ही संगठन का भविष्य है।”

​किसानों का जताया आभार
​इस दौरान राहुल गांधी ने उपस्थित सैकड़ो किसानों का हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि देश का किसान ही हमारी असली ताकत है और कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के हक और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

​विधायक डॉ. विकास चौधरी ने व्यक्त किया आभार
​नेता प्रतिपक्ष से मिले इस प्रोत्साहन और शाबाशी के बाद किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा:

​”आदरणीय राहुल गांधी जी का यह स्नेह और उनके शब्द मेरे लिए और क्षेत्र के हर एक कार्यकर्ता के लिए अनमोल धरोहर हैं। राहुल जी ने जिस तरह प्रोटोकॉल तोड़कर हमारे किसान भाइयों और कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है, उससे हमारे हौसले दोगुने हो गए हैं। हम सब संकल्पित हैं कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए जन-जन की सेवा और संगठन को मजबूत करने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।”

​इस गरिमामयी और उत्साहपूर्ण स्वागत कार्यक्रम में अजमेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के किसान और आमजन उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *