जवाजा सरवाड़ और मसूदा पंचायत समितियों की कम प्रगति पर सीईओ ने जताई नाराजगी

जवाजा सरवाड़ और मसूदा पंचायत समितियों की कम प्रगति पर सीईओ ने जताई नाराजगी
Spread the love

अजमेर। जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राम प्रकाश ने जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, महात्मा गांधी नरेगा योजना तथा ऑडिट पेरा निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पंचायत समितिवार योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक के दौरान सीईओ राम प्रकाश ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत सामग्री मद में अपेक्षाकृत कम प्रगति पाए जाने पर जवाजा, सरवाड़ एवं मसूदा पंचायत समितियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विकास अधिकारियों को लंबित कार्यों में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले को नरेगा योजना के तहत 36.83 करोड़ रुपये की भुगतान राशि प्राप्त हुई है। सीईओ ने राशि के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग पर विशेष जोर देते हुए विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में पंचायत समितिवार व्यय की गई राशि से संबंधित ऑडिट आक्षेपों (ऑडिट पेरा) की भी समीक्षा की गई। सीईओ ने सभी लंबित ऑडिट आपत्तियों का त्वरित निस्तारण करने तथा वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक में जिला परिषद की लेखा शाखा के अधिकारी, विभिन्न पंचायत समितियों के विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *