पंचायत राज अभियंता संघ अजमेर की नई कार्यकारिणी का गठन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पंचायत राज अभियंता संघ अजमेर की नई कार्यकारिणी का गठन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Spread the love

अजमेर। पंचायत राज अभियंता संघ, अजमेर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने जिला कलेक्टर अजमेर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिला परिषद अजमेर को पंचायत राज अभियंताओं की विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रविंद्र जोधावत (एईएन) को अध्यक्ष, प्रियंका चौधरी (जेईएन) को उपाध्यक्ष, कमल (जेईएन) को महासचिव तथा राजकुमार (जेईएन) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा आर.डी. गुर्जर (एईएन), अविनाश (एईएन) एवं अमित माथुर (एईएन) को संगठन का संरक्षक बनाया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हितों की रक्षा करने, अभियंताओं की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने तथा पंचायत राज अभियंताओं के अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। वहीं जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में अभियंताओं से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *