अजमेर में ‘सचिव जी’ एआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभपंचायतीराज संस्थाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की अभिनव पहल

अजमेर में ‘सचिव जी’ एआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभपंचायतीराज संस्थाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की अभिनव पहल
Spread the love

अजमेर। ग्रामीण सुशासन को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीरामल फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को जिला परिषद सभागार, अजमेर में “सचिव जी” एआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अजमेर ग्रामीण, श्रीनगर एवं पीसांगन पंचायत समितियों के 50 से अधिक प्रशासकों तथा ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश (आईएएस) ने की। उन्होंने “सचिव जी” डिजिटल प्लेटफॉर्म का विधिवत विमोचन करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिए पीरामल फाउंडेशन की इस तकनीकी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मंच स्थानीय शासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कार्यक्रम में बताया गया कि “सचिव जी” को सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायतीराज संस्थाओं के लिए एक डिजिटल सहयोगी और योजना-समर्थन मंच के रूप में विकसित किया गया है। यह एआई आधारित प्लेटफॉर्म ग्राम स्तर पर योजना निर्माण, निर्णय लेने की प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेगा।

प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), वित्त आयोग अनुदान, जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा जैसे विषयों पर सरल, सटीक एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा तालाब पुनर्जीवन, डी-सिल्टिंग, जल बजटिंग, वाटरशेड विकास, टाइड ग्रांट्स तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अभिसरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध होगी।

विशेषज्ञों ने बताया कि यह डिजिटल मंच स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होगा। यह पहल डेटा आधारित योजना निर्माण को बढ़ावा देने, सरकारी प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने तथा अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं सतत ग्रामीण विकास को गति देने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने इस पहल को ग्रामीण प्रशासन के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण नवाचार बताते हुए इसकी उपयोगिता पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। विशेषज्ञों का मानना है कि “सचिव जी” प्लेटफॉर्म पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक एवं परिणामोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *