रक्तदान, गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया गया ओमप्रकाश भडाणा का जन्मदिन

रक्तदान, गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया गया ओमप्रकाश भडाणा का जन्मदिन
Spread the love

अजमेर, 12 जून। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा का जन्मदिन गुरुवार को सामाजिक सरोकारों और सेवा गतिविधियों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रक्तदान, गौसेवा, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दिन की शुरुआत पुष्कर स्थित समाज के श्मशान स्थल पर स्वच्छता अभियान से हुई। यहां भडाणा ने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई कार्य में भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। इसके बाद देवनगर स्थित गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था में सहयोग किया।

जन्मदिवस के अवसर पर शहर के जांगिड़ ब्राह्मण को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में युवाओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान ओमप्रकाश भडाणा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इससे अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

इसके बाद धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर देश की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

भडाणा के जन्मदिवस पर प्रदेश और देश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से शुभकामना संदेश भेजे।

दिनभर चले कार्यक्रमों में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई, जिससे जन्मदिवस का आयोजन सामाजिक संदेश के साथ संपन्न हुआ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *