ग्रामीण सेवा शिविर का देवपुरी पंचायत से हुआ शुभारंभ, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
देवपुरी (अजमेर), । राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायत समिति अराई क्षेत्र मे
ग्राम पंचायत देवपुरी में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान का शुभारंभ हुआ।
विकास अधिकारी शिवदान सिह ने बताया की यह अभियान 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
शिविर में राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्य, खातों का शुद्धिकरण, रास्तों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण, भू-अतिक्रमण संबंधी मामलों का समाधान सहित विभिन्न विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा ।आज देवपुरी मे आयोजित हो रहे शिविर मे क्षेत्र के ग्रामीण पहुच पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित हो रहे है शिविर के दौरान विभिन्न विभाग अपने अपने विभाग की जन्कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे है देवपुरी मे आयोजित शिविर मे
उपखण्ड अधिकारी नीतू मीना, विकास अधिकारी शिवदान सिंह, तहसीलदार प्रेमसुख वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी दौलत सिंह सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रह कर
अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे है ।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाना तथा लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल रही है।
ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए तथा प्रशासन की इस पहल की सराहना की।