ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर सोमवार से, जन-जन को मिलेगी राहत
अजमेर। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 15 जून को भी जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार 15 जून को उपखंड क्षेत्र अजमेर ग्रामीण की उंटड़ा, पीसांगन की जसवंतपुरा, किशनगढ़ की पाटन, रूपनगढ़ की भिलावट, भिनाय की कैरोट, अरांई की भोगादीत, सरवाड़ की भाटोलाव, केकड़ी की देवगांव, सावर की सदारी तथा नसीराबाद की लवेरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। प्रशासन का उद्देश्य सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाते हुए शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना है।