विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस पर आज अजमेर मे महा श्रमदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम

विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस पर आज अजमेर मे महा श्रमदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम
Spread the love

अजमेर, । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर आज बुधवार, 17 जून 2026 को अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग, संभाग अजमेर कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामनिवास मारुका के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, श्रमदान, वृक्षारोपण एवं अग्रिम मृदा कार्य किए जा रहे है। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता दिलीप जादवानी सहित विभाग के समस्त वाटरशेड अधिकारी एवं कार्मिक सक्रिय सहभागिता से साफ सफाई व पौधरोपण का कार्य कर रहै है शलभ टंडन ने बताया की यह अभियान निरंतर जारी रहेगा वाटर शेड विभाग जल सरक्षण तथा पौधारोपण के कार्य लगातार करता रहता है ।

विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं भूमि क्षरण रोकने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यालय परिसर में महा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा तथा जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण के महत्व को बढ़ावा मिलेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *