ग्राम पंचायत भदूण में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम काठोता निवासी एक किसान की वर्षों पुरानी राजस्व संबंधी समस्या का समाधान किया गया।

ग्राम पंचायत भदूण में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम काठोता निवासी एक किसान की वर्षों पुरानी राजस्व संबंधी समस्या का समाधान किया गया।
Spread the love

सफलता की कहानी

ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि बंटवारा विवाद सुलझा

ग्राम काठोता निवासी किसान को मिली बड़ी राहत, राजस्व अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदूण में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम काठोता निवासी एक किसान की वर्षों पुरानी राजस्व संबंधी समस्या का समाधान किया गया।

ग्राम काठोता निवासी गणपत माली पुत्र गोविन्द माली की खातेदारी भूमि खाता संख्या 33 के अंतर्गत बंटवारे से संबंधित कार्यवाही लंबे समय से लंबित थी, जिसके कारण उन्हें राजस्व संबंधी विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान गणपत माली ने ग्रामीणों की सहमति के साथ भूमि बंटवारे हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात पटवारी भदूण द्वारा मौके पर ही बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया गया, जिसे शिविर प्रभारी द्वारा स्वीकृत करते हुए आवश्यक अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।

शिविर में मौके पर ही समस्या का समाधान होने से लाभार्थी गणपत माली एवं उनके परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए ग्रामीण सेवा शिविरों को आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान संभव हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने भी शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व, पंचायती राज एवं अन्य विभागीय सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाकर प्रभावी जनसेवा का माध्यम बन रहे हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *