ग्राम पंचायत कानस में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक पात्र हितग्राही को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

ग्राम पंचायत कानस में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक पात्र हितग्राही को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।
Spread the love

सफलता की कहानी

ग्रामीण सेवा शिविर बना संबल

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत विधवा को मिली दो लाख रुपये की बीमा राशि

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और पात्र व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कानस में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक पात्र हितग्राही को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

ग्राम पंचायत कानस निवासी स्वर्गीय नारायण सिंह के निधन के उपरांत उनकी पत्नी शारदा देवी को योजना विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत स्वीकृत बीमित राशि का लाभ प्रदान किया गया। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उन्हें दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया।

यह चेक शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी पुष्कर गुरु प्रसाद तंवर, विकास अधिकारी सुधीर पाठक, तहसीलदार पुष्कर इंद्रजीत सिंह चौहान तथा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मुकेश कुमार गोयल की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

बीमा राशि प्राप्त होने पर शारदा देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में यह आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए संबल साबित होगी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण सेवा शिविरों की सराहना की। साथ ही प्रशासन का धन्यवाद किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *