शहरी सेवा शिविर-2026 में अधिवक्ता को मिली त्वरित भवन निर्माण स्वीकृति, रियायती शुल्क से मिली बड़ी राहत
सफलता की कहानी
शहरी सेवा शिविर-2026 में अधिवक्ता को मिली त्वरित भवन निर्माण स्वीकृति, रियायती शुल्क से मिली बड़ी राहत
शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं किफायती सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहा है। इसी क्रम में अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर के दौरान अधिवक्ता कुशल सिंह रावत पुत्र नरपत सिंह रावत को भवन निर्माण स्वीकृति प्राप्त होने से बड़ी राहत मिली।
कुशल सिंह रावत अपने भवन निर्माण कार्य के लिए भवन निर्माण स्वीकृति प्राप्त करना चाहते थे। सामान्यतः ऎसी प्रक्रियाओं को लोग समय लेने वाली तथा अपेक्षाकृत अधिक खर्चीली मानते हैं, लेकिन शहरी सेवा शिविर-2026 में उन्हें सहज और त्वरित समाधान मिला। उन्होंने शिविर में भवन निर्माण स्वीकृति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जहां उपलब्ध विशेष रियायतों एवं सरलीकृत प्रक्रिया का लाभ उन्हें तत्काल प्राप्त हुआ।
शिविर के दौरान प्रदत्त विशेष छूट के कारण उन्हें मात्र 2500 रूपए के रियायती शुल्क में भवन निर्माण स्वीकृति जारी कर दी गई। इससे न केवल उनकी आर्थिक बचत हुई, बल्कि समय की भी उल्लेखनीय बचत हुई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुगम रही, जिससे वे अत्यंत संतुष्ट नजर आए।
अपने अनुभव साझा करते हुए श्री रावत ने कहा कि आज का दिन उनके लिए खुशी और संतोष लेकर आया है। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग तथा त्वरित कार्रवाई से उनका कार्य बिना किसी परेशानी के पूर्ण हो गया। उन्होंने राजस्थान सरकार एवं अजमेर विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।