ग्राम पंचायत अजगरा, सरवाड़ के एक परिवार के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम साबित नहीं हुआ।

ग्राम पंचायत अजगरा, सरवाड़ के एक परिवार के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम साबित नहीं हुआ।
Spread the love

सफलता की कहानी-7
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
ग्रामीण सेवा शिविर बना संजीवनी बूटी, जीवित व्यक्ति को राजस्व रिकॉर्ड में मिला पुनः अधिकार

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्राम पंचायत अजगरा, सरवाड़ के एक परिवार के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम साबित नहीं हुआ। वर्षों से राजस्य रिकॉर्ड में हुई एक गंभीर त्रुटि के कारण परेशान परिवार को शिविर में ही त्वरित राहत मिल गई।

शिविर के दौरान झमरी देवी पत्नी अमरा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी एवं शिविर प्रभारी श्री चन्द्रशेखर भण्डारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके पति अमरा को राजस्व रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया है जबकि ये जीवित हैं। इस त्रुटि के कारण परिवार को विभिन्न सरकारी एवं राजस्व कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए शिविर प्रभारी ने तत्काल तहसीलदार सरवाड़ श्रीमती बंटी देवी राजपूत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार द्वारा बिना विलंब किए भू-अभिलेख निरीक्षक श्री जनक राज मीणा एवं पटवारी श्री सांवरलाल को मौके पर जांच का आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व टीम ने तत्परता दिखाते हुए रिकॉर्ड की जांच की। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर तुरंत शुद्धिपत्र तैयार करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा राजस्व अभिलेख में सुधार कर दिया गया। इसके बाद प्रार्थी को मौके पर ही संशोधित जमाबंदी की प्रति उपलब्ध करवाई गई।

जब झमरी देवी को संशोधित जमाबंदी मिली तो उनके चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। परिवार ने शिविर प्रभारी, तहसीलदार, राजस्व टीम तथा राजस्थान सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीणों के लिए वास्तव में वरतान साबित हो रही है।

राजस्य रिकॉर्ड की गंभीर त्रुटि का तत्काल समाधान मिलता है। जीवित व्यक्ति को रिकॉर्ड में सही दर्ज किया गया। परिवार को सरकारी योजनाओं एवं राजस्व कार्यों में राहत मिली। प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ। ग्रामीण सेवा शिविर केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *