ग्राम पंचायत हरमाडा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के समस्या समाधान काउंटर लगाए गए। पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना
सफलता की कहानी-6
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ
ग्राम पंचायत हरमाडा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के समस्या समाधान काउंटर लगाए गए। पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी पूर्व में दी गयी थी।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी शोभाग-रामचरण, कंवरीदेवी रामस्वरूप, शोरती देवी-बिरम, संपत देवी-संजय कुमार प्रजापत, तुलसी देवी-मांगी लाल, बादाम देवी-बद्रीलाल चौधरी आदि पशुपालको की बीमा पोलिसी का वितरण किया गया। साथ ही पशुपालकों ने खुशी जाहिर की तथा सरकार को धन्यवाद किया।