जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 25 जून को
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 25 जून को
अजमेर,18 जून। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में गुरूवार 25 जून को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री अशोक कुमार तंवर ने दी।