चैकिंग दल द्वारा शहर के मछली मण्डी एवं बंध आनासागर की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान आनासागर के पास नागफणी क्षेत्र के गली

चैकिंग दल द्वारा शहर के मछली मण्डी एवं बंध आनासागर की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान आनासागर के पास नागफणी क्षेत्र के गली
Spread the love

मत्स्य विभाग ने की कार्रवाही

अजमेर,18 जून। सहायक निदेशक मत्स्य अजमेर मदन सिंह एवं चैकिंग दल द्वारा शहर के मछली मण्डी एवं बंध आनासागर की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान आनासागर के पास नागफणी क्षेत्र के गली की दूकान में 6 थर्माकॉल के कार्टून व 2 कट्टे नजर आए। इनको खोलकर देखा तो उसमें भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछलियां पाई गई। कार्टून व कट्टे के बारे में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर 2 घण्टे से पड़े होना बताया गया। तत्पश्चात् निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए, मत्स्य विभाग द्वारा नियमानुसार मछलियों के 6 थर्माकॉल कार्टूनों व 2 कट्टों जप्त किया गया। मछलियों के निस्तारण के लिए निषेध ऋतु 16 जून से 31 अगस्त होने के कारण मत्स्य नियमानुसार जप्त मछलियों को टैम्पों द्वारा लोहागल तालाब के पास सुनसान जगह पर ले जाया गया। उक्त स्थान पर जेसीबी द्वारा गहरा गड्ढा खोदकर दफनाकर निस्तारण किया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *