ग्राम पंचायत नरवर में शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य के अजमेर जिले की तहसील अजमेर ग्रामीण के गांव नरवर की

ग्राम पंचायत नरवर में शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य के अजमेर जिले की तहसील अजमेर ग्रामीण के गांव नरवर की
Spread the love

सफलता की कहानी-3
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, पेंशन बनी बुजुर्गों का नया सहारा

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत नरवर में शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य के अजमेर जिले की तहसील अजमेर ग्रामीण के गांव नरवर की रहने वाली श्रीमती जमनी के चेहरे की झुर्रियां अब एक नई मुस्कान बयां कर रही हैं। वर्षों की जद्दोजहद और रुकी हुई पेंशन के बाद, अब उनके जीवन में एक नया सवेरा आया है। यह कहानी है, प्रशासनिक तत्परता और एक छोटे से जनसंपर्क प्रयास से किसी के बुढ़ापे में आए बदलाव की।

कुछ समय पहले तक श्रीमती जमनी को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। उम्र के इस पड़ाव पर शारीरिक कमजोरी और आय का कोई साधन न होने के कारण जीवन बेहद कठिन हो गया था। उन्होंने सरकारी पेंशन के लिए कई बार आवेदन किया था, लेकिन कागजी कमियों और सही जानकारी न होने के कारण उनकी फाइल हर बार अटक जाती थी। उनकी यह परेशानी आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प-2026 ग्राम पंचायत नरवर तक पहुँची। कैंप में उपस्थित शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी और कर्मचारियों की एक टीम ने उनके मामले को व्यक्तिगत रूप से संज्ञान में लिया। श्रीमती जमनी की पेंशन तुरंत शुरू करने के लिए कैंप में उपस्थित संबंधित विभाग के कार्मिकों को निर्देष दिए।

संबंधित विभाग के कार्मिकों सक्रिय प्रयासों के कारण, मात्र 15 मिनट के भीतर उनकी रुकी हुई पेंशन मंजूर हो गई उनकी आँखों में खुशी के आँसू थे। श्रीमती जमनी को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता। वे अपनी दवाइयाँ और छोटी-मोटी जरूरतें खुद पूरी कर सकते हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं का उचित क्रियान्वयन आम आदमी के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *