देश दुनिया में लालधागे सरकार भेरूधाम की बढ़ती महत्वता से सैकड़ों परिवारों को मिल रहा रोजगार,शातिर लोग आरोप प्रत्यारोप लगाकर धाम की छवि धूमिल करने का कर रहे प्रयास।
देश दुनिया में लालधागे सरकार भेरूधाम की बढ़ती महत्वता से सैकड़ों परिवारों को मिल रहा रोजगार,शातिर लोग आरोप प्रत्यारोप लगाकर धाम की छवि धूमिल करने का कर रहे प्रयास।
हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार
कुशायता। देश दुनियां में राजस्थान के अजमेर जिले के अंतिम छोर पर भीलवाड़ा टोंक व बूंदी जिले की सीमा से सटाकर स्थित उपखंड मुख्यालय सावर की ग्राम पंचायत आमली के ग्राम मेहरूखुर्द का लालधागे सरकार भेरूधाम निसंतान दंपतियों की आस्था स्थल के रूप में प्रख्यात होने के साथ ही सैकड़ों लोगों को रोजगार के नए आयाम स्थापित होने से धाम की महिमा बढ़ रही है। लाल धागे सरकार भेरूधाम मेहरूखुर्द की महिमा के चलते हजारों निसंतान दंपतियों की मन्नत पूरी होने से भारी भीड़ उमड़ती है।उक्त धाम पर अनपढ़ व्यक्ति से लेकर सरकारी कार्मिक व्यापारी वर्ग से लेकर हर सरकारी विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ ही चिकित्सा विभाग के भी कार्मिकों की यहां मन्नत पूरी होने के कारण लोगों की इस धाम के प्रति आस्था बढ़ी है।जिसके चलते देश दुनिया के कोने कोने से निसंतान दंपति यहां पर पहुंच रहे है।भैरवधाम पर न तंत्र है न मंत्र है न छल कपट है ।भेरूधाम पर आने वाले हर आदमी के लिए धाम पर रहने भोजन सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क हैं। यहां तक कि किसी भी व्यक्ति को इस धाम पर अपनी पूजा अर्चना के बाद रोका नहीं जाता है।आने वाले लोगों की माकूल व्यवस्था के लिए धाम पर धाम की तरफ से पांच दर्जन के लगभग स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं उनकी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।सुरक्षा को लेकर धाम के उपासक लाल धागे सरकार ने चारो तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे है।पिछले 15 से अधिक सालों से चलने वाले इस धाम पर हजारों लोगों को संतान प्राप्ति होने की बात लोगो ने खुद प्रमाणित की है।हजारों लोगों ने खुद इस बात को साबित किया कि इस धाम पर भेरुनाथ की कृपा से उनकी मन्नत पूरी हुई है। उक्त धाम के चलने से पूरे क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों को रोजगार मिल रहा है।अकेले सावर में 100 से अधिक टेक्सी गाड़िया आने वाले श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए हमेशा तैयार खड़ी रहती है।जबकि लगभग कुल 200टैक्सियां इसके लिए लगी हुई है।इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आने से फल ठेले वाले चाय कचोरी मिठाई सहित अन्य जनरल सामानों की दुकानों पर भी उनकी आय बढ़ी है। वही चार दिनों तक अजमेर से कोटा बूंदी से जयपुर से भीलवाड़ा सहित अन्य बड़े स्टेशनों से आने वाली हर रोडवेज में इनकम बढ़ी है। लालधागे सरकार भेरूधाम के आस्था स्थल से सावर क्षेत्र में आय के साधन बढ़ने से लोगों में खुशी व्याप्त है।वहीं कुछ लोगों को धाम की बढ़ती महिमा रास नहीं आने से उसे नेगेटिव स्थिति में पेश करके लोगों को गुमराह करने के प्रयास आए दिन किए जाते रहे है।धाम की छवि धूमिल करने को लेकर कुछ लोगों ने आए दिन झूठ जाल पाखंड से तरह तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाकर प्रयास किए जा रहे हैं।जबकि धाम पर एक से बढ़कर एक शिक्षित अधिकारी व्यापारी सभी तरह के दिमागदार लोग अपनी मन्नत लेकर आते है।उसके बावजूद कुछ लोग जिन लोगों के परिवारों को रोजगार मिल रहा है उसको बंद करवाने का प्रयास करने में लगे हुए हैं। दूसरी तरफ लाल धागे सरकार भेरूधाम की आस्था के चलते लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है।