सार्वजनिक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही, रोड लाइट नहीं होने से हादसों का बढ़ा खतरा

सार्वजनिक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही, रोड लाइट नहीं होने से हादसों का बढ़ा खतरा
Spread the love

सार्वजनिक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही, रोड लाइट नहीं होने से हादसों का बढ़ा खतरा

हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार

कुशायता,,,सावर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर रोड लाइटों के अभाव के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।

ग्रामीणों एवं वाहन चालकों का कहना है कि सावर क्षेत्र के कई मार्गों पर लंबे समय से रोड लाइटें बंद पड़ी हैं या पर्याप्त संख्या में नहीं लगी हुई हैं। अंधेरे के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों एवं स्कूली विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय सड़क पर अवरोध दिखाई नहीं देने से हादसों की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

नागरिकों ने प्रशासन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सावर क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर शीघ्र रोड लाइटों की व्यवस्था की जाए तथा बंद पड़ी लाइटों को तुरंत चालू कराया जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *