विकास चौधरी की ग्रामीण क्षेत्रों में लहर, सक्रियता से कांग्रेस हुई मजबूत

विकास चौधरी की ग्रामीण क्षेत्रों में लहर, सक्रियता से कांग्रेस हुई मजबूत
Spread the love

विकास चौधरी की ग्रामीण क्षेत्रों में लहर, सक्रियता से कांग्रेस हुई मजबूत
_========

आवाज राजस्थान की

अजमेर जिले की किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास चौधरी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी निरंतर सक्रियता है। वर्तमान में विकास चौधरी किशनगढ़ से विधायक होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के अजमेर देहात जिला अध्यक्ष भी हैं। ये दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उन्हें पहली बार मिली हैं, लेकिन वे दोनों पदों का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आमजन से जुड़ी समस्याओं और विधानसभा क्षेत्रों के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। ऐसे में विधायक विकास चौधरी भी सदन में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाते हैं। विधायक होने के साथ-साथ जिला अध्यक्ष होने के कारण वे किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं अजमेर जिले में आमजन के सुख-दुख में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच बैठना, उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के प्रयास करना अब विकास चौधरी की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। हाल ही में जब मैं ताजपुरा में पूर्व उपजिला प्रमुख हंगामीलाल चौधरी के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करने गया, तो कुछ देर बाद विकास चौधरी भी वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि विकास चौधरी लगातार क्षेत्र में आते रहते हैं।

जानकारी लेने पर पता चला कि ताजपुरा पहुंचने से पहले विकास चौधरी बादनवाड़ा, सिंगावल, बिजयनगर, लामगरा, चापानेरी, नागोला और सरवाड़ का दौरा कर चुके थे। कांग्रेस पार्टी वर्तमान में सत्ता में नहीं है और ऐसी स्थिति में विपक्ष के नेताओं का गांवों में जाना आम बात नहीं मानी जाती, लेकिन विकास चौधरी के साथ स्थिति अलग दिखाई देती है। वे जब किसी गांव में पहुंचते हैं तो ऐसा माहौल बन जाता है मानो परिवार का कोई सदस्य गांव आया हो। ग्रामीण और युवा उनसे मिलने को उत्सुक नजर आते हैं और चौधरी भी उनसे पूरे आत्मीय भाव से मिलते हैं।

उनकी सक्रियता के कारण कांग्रेस न केवल किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बल्कि पूरे अजमेर जिले में भी मजबूत होती दिखाई दे रही है। इसका लाभ आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में देखने को मिल सकता है।

विकास चौधरी की सक्रियता का प्रभाव हाल ही में पुष्कर में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सम्मेलन में भी देखने को मिला, जहां कार्यक्रम के प्रबंधन एवं उनके कार्यों की सराहना लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी की।

विकास चौधरी का राजनीतिक प्रभाव, लोकप्रियता और आमजन के बीच उनकी सकारात्मक छवि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है। उनके नेतृत्व में अजमेर जिला देहात कांग्रेस एकजुट होकर आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। जहां शहर कांग्रेस में कई बार गुटबाजी देखने को मिलती है, वहीं अजमेर देहात कांग्रेस में सभी नेताओं का एकजुट दिखाई देना विकास चौधरी के राजनीतिक कौशल और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता का परिणाम माना जा रहा है।

जब राहुल गांधी अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत पुष्कर पहुंचे थे, तब उन्होंने विधायक विकास चौधरी की पीठ थपथपाते हुए कहा था, “ऐसे ही लगे रहो।” यही कारण है कि कांग्रेस के युवा नेतृत्व में विकास चौधरी आज एक उभरते हुए नाम के रूप में देखे जा रहे हैं।

विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
8112213839

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *