अजमेर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त सचिव बने अबु बकर रंगरेज 12, संयुक्त सचिव की नियुक्ति जताया आभार
अजमेर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त सचिव बने अबु बकर रंगरेज 12, संयुक्त सचिव की नियुक्ति जताया आभार
अजमेर, 21 अप्रैल 2026
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अजमेर जिले में संगठन विस्तार करते हुए अबु बकर रंगरेज को अजमेर जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पर श्री रंगरेज ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी साहब, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार साहब तथा अजमेर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष युनुस खान देशवाली व शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराइयों से आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्री रंगरेज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
यह भी बन साहील जैन, अशरफ अली रज्जाक बेग, समिर खान असलब खान शोयब मंसूरी, शाहरूख, शहबाज, ईब्राहिम, ईस्लामुदिन भी संयुक्त सचिव नियुक्त किये गये है