ग्रामीण सेवा शिविरों का सोमवार 22 जून को जिला कलक्टर लोक बन्धु के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
ग्रामीण सेवा शिविर 2026
जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण
अजमेर, 22 जून। जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का सोमवार 22 जून को जिला कलक्टर लोक बन्धु के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने घूघरा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने घूघरा के ग्राम सेवा शिविर में सरकार की योजनाओं के माध्यम से हुए लाभार्थियों को दस्तावेज वितरण किए गए। लाभार्थियों से वार्तालाप कर शिविरों के सम्बन्ध में प्रतिपुष्टि प्राप्त की।
उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। पालनहार योजना के लाभार्थियों के सम्पर्क में रहकर सत्यापन करावें। क्षेत्र के समस्त दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने चाहिए। इसी प्रकार कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की भी जाँच कराई जाए। बच्चों के उपचार तथा पोषण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। सम्पर्क पोर्टल के असंतुष्ट प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्री-कैम्प गतिविधि आवश्यक रूप से सम्पादित करें। इस दौरान अधिकतम कार्यों को चिह्नित कर कैम्प दिवस को निस्तारित करने का प्रयास होना चाहिए। शेष रहे कार्यों के लिए फॉलोअप कैम्प लगाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा वितरण सहित अन्य सुविधाओं एवं कार्यों को शिविर के दिन ही निपटाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर तहसीलदार ओम सिंह लखावत एवं विकास अधिकारी सुधीर पाठक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।