ग्राम पंचायत पनेर, रूपनगढ़ के ग्राम मानपुरा एवं निटुटी में लंबे समय से पेयजल उपलब्धता की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की दैनिक
सफलता की कहानी-4
ग्रामीण सेवा शिविर 2026
डीएमएफटी योजना के तहत नलकूप स्थापना से पेयजल समस्या का समाधान
ग्राम पंचायत पनेर, रूपनगढ़ के ग्राम मानपुरा एवं निटुटी में लंबे समय से पेयजल उपलब्धता की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की दैनिक आवश्यकताओं हेतु पर्याप्त पेयजल प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान हेतु विभाग द्वारा इन ग्रामों में नलकूप स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर डीएमएफटी योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु भेजा गया। प्रस्ताव स्वीकृत होने के पश्चात नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य को धरातल पर क्रियान्वित किया गया। कार्य के अंतर्गत नलकूपों की स्थापना के साथ विद्युत कनेक्शन एवं पीवीसी टैंक भी स्थापित किए गए।
वर्तमान में दोनों नलकूप सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं तथा ग्राम मानपुरा एवं निहाली के ग्रामीणों की दैनिक पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं। इस कार्य से क्षेत्र के निवासियों को राहत मिली है तथा उनकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुई है।