मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत गोरधा पंचायत में निशुल्क मूंग मिनीकिट का वितरण

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत गोरधा पंचायत में निशुल्क मूंग मिनीकिट का वितरण
Spread the love

ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय पर मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के अंतर्गत महिला कृषकों को निशुल्क मूंग के मिनीकिट वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोरधा की प्रशासक पपिता देवी मीणा के प्रतिनिधि सोहनलाल तथा ग्राम विकास अधिकारी किशन माली के हाथों महिलाओं को मिनीकिट प्रदान किए गए।

कृषि पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के 72 किसानों को निशुल्क मूंग के मिनीकिट वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सहायक निदेशक कृषि विस्तार रामनिवास जांगिड़ के निर्देशानुसार यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु एवं सीमांत महिला कृषकों को जनआधार के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर मूंग की उन्नत किस्म एमएच-1142 के मिनीकिट प्रदान किए गए। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि आय में वृद्धि करना है।

कार्यक्रम में नीलम देवी बलाई, किस्मत सेन, सुमित्रा देवी मीणा, इंदा देवी मीणा, शिमला देवी बलाई, छाछू देवी, छोटी देवी मीणा, मनभर देवी मीणा, लाड देवी जैन, गीता देवी मीणा, माया देवी मीणा, बरदी देवी मीणा, नंदू देवी मीणा, फूमा देवी मीणा, कमला देवी मीणा, दरियाव कंवर, बरझा कंवर, झमकू देवी, मीरा देवी मीणा, बाली देवी बलाई, मोत्या देवी बलाई, सोनिया देवी रेगर, भूरी देवी मीणा सहित बड़ी संख्या में महिला कृषक उपस्थित रहीं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *