नसीराबाद नरेश को लगेगा 251 किलो आम का महाभोग, पंडित निखिल शर्मा द्वारा की जाएगी विशेष पूजा-अर्चना
नसीराबाद- anil lohare । शहर के श्री श्याम सीताराम मंदिर, फूलांगंज में निर्जला एकादशी के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
महोत्सव के तहत 251 किलो आम का महाभोग भगवान को अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा, जिससे भक्तों को दिव्य वातावरण का अनुभव हो सके।
कार्यक्रम के दौरान शाम 7:15 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।