ग्रामीण सेवा शिविरों का बुधवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु के द्वारा निरीक्षण किया गया।

ग्रामीण सेवा शिविरों का बुधवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु के द्वारा निरीक्षण किया गया।
Spread the love

ग्रामीण सेवा शिविर 2026
केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं जिला कलक्टर ने किया खातौली शिविर का निरीक्षण

अजमेर, 24 जून। जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का बुधवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु के द्वारा निरीक्षण किया गया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु ने खातौली ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने खातौली के ग्राम सेवा शिविर में सरकार की योजनाओं के माध्यम से हुए लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से जोड़ने के साथ ही शिविर में बनाए गए दस्तावेज वितरण किए गए। लाभार्थियों से वार्तालाप कर शिविरों के सम्बन्ध में प्रतिपुष्टि प्राप्त की। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खातोली में बुधवार को ग्रामीणों तक विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान 32 पटटे, 12 राजस्व अभिलेख में शुद्धिकरण, 5 नवीन पेंशन, 2 पालनहार अन्य पात्रता अनुसार लाभान्वित किया गया।

निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि इन शिविरों में पट्टा वितरण के साथ ही व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंनें अधिकारियों को शिविर में सेवा भाव के साथ कार्य कर लोगों के कार्य मौके पर निस्तारित कर संवेदनशील सरकार का संदेश आमजन तक पहुंचने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के आवेदनों का सत्यापन करें। जल जीवन मिशन तथा हैंडपम्प मरम्मत के कार्य इसी समय होने से आमजन को राहत मिलेगी। आवेदन करने वाले समस्त व्यक्तियों को पट्टा दिया जाना चाहिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने निरीक्षण के दौरान राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर के दौरान किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समस्त अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, पेंशन, पट्टा, जन आधार एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

उन्होंने शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। सम्पर्क पोर्टल के असंतुष्ट प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्री-कैम्प गतिविधि आवश्यक रूप से सम्पादित करें। इस दौरान अधिकतम कार्यों को चिह्नित कर कैम्प दिवस को निस्तारित करने का प्रयास होना चाहिए। शेष रहे कार्यों के लिए फॉलोअप कैम्प लगाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा वितरण सहित अन्य सुविधाओं एवं कार्यों को शिविर के दिन ही निपटाने का प्रयास करें।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाकर आमजन के कार्यों का त्वरित निस्तारण करना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने शिविर की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। पालनहार योजना के लाभार्थियों के सम्पर्क में रहकर सत्यापन करावें। क्षेत्र के समस्त दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने चाहिए। इसी प्रकार कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की भी जाँच कराई जाए। बच्चों के उपचार तथा पोषण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ अनिल कुमार चौधरी, तहसीलदार किशनगढ़ सज्जन कुमार लाटा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा, विकास अधिकारी पंचायत समिति किशनगढ़ रेखा मीणा, प्रशासक ग्राम पंचायत खातोली हरिराम बाना सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *