कडैल में बालिकाओं और ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य-शिक्षा की दोहरी सौगात

कडैल में बालिकाओं और ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य-शिक्षा की दोहरी सौगात
Spread the love

अजमेर – पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कडैल में आयोजित “ग्रामीण सेवा शिविर” के माध्यम से विकास, सुशासन एवं जनकल्याण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। शिविर में विधायक सुरेश सिंह रावत ने ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ पहुँचे, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए दो महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात दी गई—

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कडैल में डीएमएफटी (DMFT) मद से ₹38 लाख की लागत से बनने वाली चारदीवारी का शिलान्यास किया गया। इस निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा विद्यालय परिसर की आधारभूत सुविधाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी।

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कडैल को क्रमोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में लोकार्पण किया गया। इस उन्नयन से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ, बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समृद्ध, विकसित एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण राजस्थान के निर्माण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और जनता की सहभागिता से प्रत्येक गाँव विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा।

ग्रामीण सेवा शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। शिविर के माध्यम से अनेक नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं का लाभ भी प्राप्त हुआ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *