जुलाई 01 से वीबी-जी रामजी का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक
1 जुलाई से वीबी-जी रामजी का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक
जयपुर, 30 जून। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वीबी-जी रामजी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार 1 जुलाई से कार्य का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक विश्राम काल रहेगा।
जयपुर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा ने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित समय से पूर्व निर्धारित टास्क का काम पूरा कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में दर्ज कराने तथा समूह के मुखिया के हस्ताक्षर करवाने के उपरांत कार्यस्थल छोड़ सकेगा।
उन्होंने बताया कि संबंधित मेट निर्धारित समय तक कार्यस्थल पर उपस्थित रहेगा। इस नई व्यवस्था में श्रमिकों को निर्धारित टास्क में किसी प्रकार की कमी नहीं की गई है।