मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, देवमाली पहुंचकर विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, देवमाली पहुंचकर विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Spread the love

मसूदा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित देवमाली दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देवमाली पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), मसूदा उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मंच निर्माण, साफ-सफाई तथा आमजन के बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

देवमाली में VB-G RAM G योजना की करेंगे शुरुआत, 418 करोड़ के जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम, 78 टंकियों का भी शिलान्यास का कार्यक्रम, विधायक विरेंद्र सिंह कानावत ने दी जानकारी, कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें, ताकि कार्यक्रम का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन ने भी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं जनसुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *