बर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य स्वागत, शादी की सालगिरह मनाई; जन्मदिन की दी अग्रिम शुभकामनाएं
बर मारवाड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बुधवार को जयपुर से पाली जाते समय बर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी शादी की सालगिरह उत्साहपूर्वक मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राठौड़ की धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। दोनों ने एक-दूसरे को माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर दंपती के सुखद एवं दीर्घ वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही आगामी जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष को अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह उदावत, पूर्व प्रतिपक्ष नेता कानसिंह इंदा, एडवोकेट मनजीत सिंह उदावत, एडवोकेट मुकेश गुर्जर, जोरावर सिंह उदावत, डूंगाराम बागड़ी, सोहनलाल माली, महेंद्र माली, रोहित सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीएम मोदी के बाड़मेर दौरे की तैयारियों का लेंगे जायजा
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पाली से बाड़मेर के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के बाड़मेर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री पचपदरा में स्थित बहुप्रतीक्षित HPCL Rajasthan Refinery Limited से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।